Sunday, July 16, 2023

#myinfodprck जीजीटीयू में विषय बाध्यता समाप्त

जीजीटीयू में विषय समूह की बाध्यता समाप्त

नवीन शिक्षा नीति के तहत जीजीटीयू द्वारा पूर्व में संकाय व विषय ग्रुप निर्धारित किया गया था । जिसके तहत प्रवेश चाहने वाले विद्यार्थी को उन विषय ग्रुप के अनुसार ही विषयों का चयन कर प्रवेश करना होता था। उसी आधार पर जीजीटीयू विश्वविद्यालय में दिसंबर माह में प्रथम सेमेस्टर के लिए परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया था।

वर्तमान में जीजीटीयू विश्वविद्यालय ने अपने पूर्व निर्धारित विषय ग्रुप को और परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया है। अभी बदलाव के अनुसार डिजिटल विश्वविद्यालय के तहत कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को b.a. प्रथम वर्ष में विषय की बाध्यता को समाप्त कर दिया है। अब प्रवेश चाहने वाला विद्यार्थी कोई भी विषय चून सकता है। साथ ही कला संकाय में विद्यार्थी अधिकतम दो भाषाएं या अधिकतम दो प्रायोगिक विषयों का चयन कर सकता है। पूर्व में उसे विषय ग्रुप के अनुसार अपने विषयों का चयन करना पड़ता था लेकिन अभी जीजीटीयू विश्वविद्यालय में विषय ग्रुप को समाप्त कर दिया है। जिससे नवीन प्रवेश चाहने वाले छात्रों अपनी पसंद का विषय ले सकेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय में संशोधित नवीन परीक्षा समय विभाग चक्र जारी कर दिया है। जिसमें अब हर विषय को अलग अलग कर दिया गया है।

प्रथम सेमेस्टर का संशोधित एग्जाम टाइम टेबल नीचे दिया गया है।









हमसे जुड़ने के लिए क्लिक करें 

What's app - Click

Telegram - Click


4 comments: